छत्तीसगढ

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 12 सितंबर से अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, सभी 33 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी, वहीं कुछ स्थानों पर तेज बरसात और आंधी-तूफान के भी आसार हैं।

ALSO READ- Dhamtari Police Transfer: धमतरी जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी..

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश की संभावना
  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में भारी बारिश के आसार
  • आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

जिन जिलों में असर ज्यादा

  • रायपुर
  • बलौदा बाजार
  • जांजगीर-चांपा
  • रायगढ़
  • बिलासपुर
  • बालोद
  • राजनांदगांव
  • गरियाबंद
  • महासमुंद
  • धमतरी
  • दंतेवाड़ा
  • बस्तर
  • नारायणपुर
  • कोण्डागांव
  • कांकेर

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुककर होती रहेगी। आने वाले 72 घंटे तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

क्यों बढ़ी बारिश की गतिविधियां?

  • मानसून द्रोणिका इस समय अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।
  • लगातार नमी बढ़ने से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज हुई हैं।
  • अब तक छत्तीसगढ़ में 88% बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

मौसम विभाग की अपील

  • आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
  • सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

ALSO READ- CG School Timings Changed: अब शनिवार को बदला स्कूल का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles