छत्तीसगढ़ के चुनाव की तारीखों का ऐलान: कांग्रेस चुनाव समिति की बड़ी बैठक, CM भूपेश समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रहे है। इसी बीच कल एक बार फिर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है।
ALSO READ – CG Vidhansabha Chunav 2023 Date: CG में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 7 नवंबर को 20 और 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट
जानकारी के अनुसार, कल सीएम हाउस में दोपहर तीन बजे कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सीएम भूपेश, TS सिंहदेव, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज, विस अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे।
आपको बता दें कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है।
ALSO READ – CG सार्वजनिक अवकाश घोषित- गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश, भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित…
SCHEDULE OF #Chhattishgarh Legislative Assembly Election . Details 👇#ECI #AssemblyElections2023 #MCC #ElectionSchedule pic.twitter.com/GhDoBGcWmO
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 9, 2023
छत्तीसगढ़ के चुनाव की तारीखों का ऐलान: कांग्रेस चुनाव समिति की बड़ी बैठक, CM भूपेश समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद









