ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में शोक की लहर: मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक का निधन…कला और पत्रकारिता जगत में शोक

रायपुर 19 जुलाई 2024 : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंग निर्देशक और आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक मिर्जा मसूद का निधन हो गया। दोपहर करीब 3.00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में उनका लंबा कार्यकाल रहा और उन्होंने अपना पूरा जीवन रंगमंच के लिए बिताया।

उन्होंने कई नाटकों का लेखन और निर्देशन किया है।

मिर्जा मसूद, जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के चक्रधर सम्मान और चिनारी सम्मान सहित दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NS.D) में विशेष सम्मान प्राप्त हुआ, 80 वर्ष की आयु को पार करने के बाद भी रंगमंच के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कई नाटकों का लेखन और निर्देशन भी किया है।

Chhattisgarh Famous theater artiste director passes away…
Chhattisgarh Famous theater artiste director passes away…

छत्तीसगढ़ में शोक की लहर: मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन…कला और पत्रकारिता जगत में शोक

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP