छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG MAUSAM ALART: छत्तीसगढ़ में मॉनसून फिर तेज़, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी….13-14 अगस्त से ….

CG MAUSAM ALART : रायपुर, 12 अगस्त 2025 | छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त से 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 13 और 14 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

ALSO READ- Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव लेंगे आज इमरजेंसी मीटिंग… शाम में कलेक्टर, कमिश्नर की बैठक, इमरजेंसी मीटिंग से चौंके अफसर…

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

येलो अलर्ट वाले जिले:

नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रामानुजगंज, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग।

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले में न रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर ध्यान रखें और बिजली गिरने से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

CG MAUSAM ALART : छत्तीसगढ़ में मॉनसून फिर तेज़, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी….13-14 अगस्त से ….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles