ब्रेकिंग न्यूज़

CG मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात…उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे..

CG मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात //

रायपुर, 23 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की गारंटी पर की गई पहल की जानकारी दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी से छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मोदी की गारंटी’ पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय व पहल की जानकारी दी।

साय ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार से मिली इस राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।

इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

CG मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles