ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर-SP POSTING: चुनाव आयोग ने की नई पोस्टिंग, देखिए आदेश…

रायपुर। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद राज्य शासन ने कलेक्टर और एसपी की नई पोस्टिंग की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिलासपुर और रायगढ़ में कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अवनीश कुमार शरण को बिलासपुर कलेक्टर और कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ कलेक्टर बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के विशेष सचिव रहे मनोज सोनी की जगह इफ्फत आरा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ALSO READ- कांग्रेस की पहली सूची ब्रेकिंग !…. इन मंत्रियों के नाम पर लगी मुहर!… यहां देखें List 

इसी तरह गृह विभाग ने तीन जिलों में एसपी की पोस्टिंग की है। जारी आदेश के अनुसार रामगोपाल गर्ग को दुर्ग, मोहित गर्ग को राजनांदगांव और जितेंद्र शुक्ला को कोरबा का एसपी बनाया गया है। बिलासपुर से हटाए गए एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी की जगह अर्चना झा और संजय ध्रुव की जगह अभिषेक कुमार झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ALSO READ- CG Congress Candidate List 2023 PDF

देखिए सूची…

कलेक्टर-SP POSTING: चुनाव आयोग ने की नई पोस्टिंग, देखिए आदेश…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles