राज्यराजनीति

Congress List: कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा, सूचि में किस किस का नाम

Congress List:  नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपने संगठन सृजन अभियान (Sangathan Srijan Abhiyan) के तहत बड़ा फैसला लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड और पंजाब के सभी जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मज़बूत करने की दिशा में उठाया गया है। Congress List:

कांग्रेस अध्यक्ष का संगठनात्मक फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल दो राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, बल्कि संगठन में सचिव स्तर पर भी बड़े फेरबदल किए हैं। कई राज्यों में नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति की गई है।

ALSO READ-  अमित बघेल फरार घोषित, रायपुर पुलिस ने किया 5000 का ईनाम घोषित ,तलाश जारी ….

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार —

  • श्रीनिवास बी.वी. — गुजरात के एआईसीसी सचिव नियुक्त
  • टी.एन. प्रभापन — पुडुचेरी एवं लक्षद्वीप
  • संजना जाटव — मध्य प्रदेश
  • सूरज ठाकुर — पंजाब
Congress District Presidents List 2025 pdf
Congress District Presidents List 2025 pdf

इसके अलावा, कुछ मौजूदा सचिवों के कार्यों का पुनर्विनियोजन भी किया गया है —

  • उषा नायडू — मध्य प्रदेश
  • भूपेंद्र मरावी — झारखंड
  • देवेंद्र यादव — गुजरात
  • परगट सिंह — जम्मू-कश्मीर
  • मनोज यादव — उत्तराखंड
Congress District Presidents List 2025
Congress District Presidents List 2025

संगठन सृजन अभियान के तहत जारी बदलाव

कांग्रेस का यह अभियान पार्टी के ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक संगठन को पुनर्गठित करने की दिशा में चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर के नेताओं को अवसर देने से पार्टी की पकड़ मजबूत होगी और आगामी चुनावों में इसका फायदा मिलेगा।

ALSO READ- Virendra singh Tomar remand: सूदखोर वीरेंद्र तोमर की रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में होगी पेशी — पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

Congress List: कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा, सूचि में किस किस का नाम

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

HOMEVIDEOWP