अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

युवक की पुलिस हिरासत में मौत: मचा हड़कंप, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा…

CG NEWS : धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। युवक की पुलिस हिरासत में मौत से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और भाजपा सदस्यों ने नेशनल हाईवे-30 कुरूद में चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने मामले की न्यायिक जांच कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

ALSO READ- CG ACCIDENT BREAKING: तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, ऑन द स्पॉट युवक की मौत, दूसरा गंभीर

शिवचरण चक्रधारी, कुरूद के वार्ड क्रमांक 2 निवासी, शराब बेचने के आरोप में कुरूद पुलिस थाने लाया गया है। युवक चलते-चलते अचानक गिर गया। युवक को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी !.. 36 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा धान का दाम, मंत्री चौबे का बड़ा बयान

युवक की पुलिस हिरासत में मौत : परिजनो का दावा है कि शिवचरण पुलिस की पिटाई से मर गया था। पड़ोसियों और भाजपा सदस्यों ने कुरूद टीआई को हटाने की मांग की है। साथ ही, वे मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिवचरण मिर्गी से मर गया था। उसने यह भी कहा कि मामले की न्यायिक जांच होगी।

ALSO READ- रायपुर की AIR HOSTESS का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

युवक की पुलिस हिरासत में मौत : मचा हड़कंप, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा…

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP