अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

‘मेरे साथ रात गुजारो सुबह तक तुमको SHO बना दूंगा’ DSP ने महिला कॉन्स्टेबल से की डर्टी डिमांड

कैमूर : देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से रोजाना रेप, लूट और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि जिन्हें कानून की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है वो ही कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं और खाकी की आड़ में घिनौनी करतूत कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के कैमूर से सामने आया है, जहां डीएसपी रैंक के अधिकारी ने महिला दारोगा से डर्टी डिमांड की है। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

ALSO READ- Groom Dies on Wedding Day: दुल्हन को देखते ही दूल्हे की हो गई मौत, निकाह पढ़ते-पढ़ते थम गई सांसें

मिली जानकारी के अनुसार निलंबित पुलिस अधिकारी फैज अहमद खान कैमूर जिले के मोहनिया में एसडीपीओ के पद पर तैनात था। महिला दरोगा का आरोप है कि फैज अहमद खान ने प्रमोशन के बदले सेक्स करने की डिमांड की है। महिला दारोगा ने कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा को आरोपी पुलिस अधिकारी की शिकायत करके अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी।

ALSO READ- पहली शादी के भी दूसरी से शादी, फिर छोड़ देने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लिए … पीड़ित महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

एसपी ने सोमवार को बताया कि निलंबन अवधि में फैज अहमद खान को पटना सेंट्रल जोन आईजी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि खान उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है और एसएचओ बनाने की बात कहकर संबंध बनाने की मांग कर रहा है। महिला दारोगा का ट्रांसफर होने के बाद भी अफसर उसे लगातार परेशान कर रहा था। एसपी ने उसकी शिकायत पर संज्ञान लिया और आंतरिक शिकायत समिति को जांच के आदेश दिए।

ALSO READ- इस राज्य में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों का बढ़ेगा वेतन-भत्ता, जानें किसकी सैलरी में कितना होगा इजाफा?

कमिटी ने जांच में महिला दारोगा के आरोप सही पाए। इस आधार पर आरोपी पुलिस अधिकारी को निलंबित करने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया। विभाग की ओर से इस संबंध में सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने के पहले सप्ताह में भी ऐसा ही मामला आया था। उस दौरान भभुआ के पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को डीआईजी ने यौन उत्पीड़न के मामले में सस्पेंड किया था। उस पर एक महिला सिपाही ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

‘मेरे साथ रात गुजारो सुबह तक तुमको SHO बना दूंगा’ DSP ने महिला कॉन्स्टेबल से की डर्टी डिमांड

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles