ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विकास उपाध्याय से हर कोई है खुश: महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास उपाध्याय में उनको अपना भाई और बेटा दिखता है

  • महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास उपाध्याय में उनको अपना भाई और बेटा का रूप दिखता है
  • संकल्प के साथ पश्चिम विधानसभा के स. वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24, संत रामदास वार्ड क्र.25 एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न – विकास उपाध्याय

विकास उपाध्याय से हर कोई है खुश :  रायपुर (छत्तीसगढ़)। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लगातार जारी है, आज इसी कड़ी में स. वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24, संत रामदास वार्ड क्र.25 एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। आज इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 05 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। जहाँ सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर विधायक विकास उपाध्याय को उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए बैठक में उपस्थित समस्तजनों को कार्य से अवगत् भी कराया।

ALSO READ- CG Congress Candidate List 2023 PDF

पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

ALSO READ- Congress Candidates First List Leak 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट! डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने बताई फिक्स डेट…

विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 05 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास उपाध्याय में उनको अपना भाई और बेटा का रूप दिखता है, उनसे हमारा भावनात्मक जुड़ाव है, राजनीति अपनी जगह है, हार-जीत राजनीति का एक रूप है, लेकिन कोरोना काल में जिस प्रकार एक परिवार का सदस्य बनकर ढाल के रूप में हमारी रक्षा की एवं हर संभव हमारी मदद के लिए आगे रहें, इसका कर्ज हम आजीवन नहीं उतार पायेंगे।

विकास उपाध्याय से हर कोई है खुश : महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास उपाध्याय में उनको अपना भाई और बेटा दिखता है

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP