LIVE UPDATE
TECHदेशब्रेकिंग न्यूज़

Facebook-Instagram Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

Facebook-Instagram Down: Facebook Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं.

ALSO REDA- ANANT AMBANI PRE-WEDDING: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में कितना हुआ खर्च… इतनी रकम तो अंबानी के लिए कुछ भी नहीं?

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है. इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

इस दौरान लोग मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग के मजे लेने में भी पीछे नहीं रहे. लोगों ने जकरबर्ग की मार्फ्ड फोटो शेयर की. इसमें जुकरबर्ग तार काटते नजर आ रहे हैं.

यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं. फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है. पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे.

Facebook-Instagram Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles