ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार का निधन, CG मनोरंजन जगत में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां प्रदेश की मशहूर लोक कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया है। दुर्ग जिले की लोक कलाकार अमृता बारले ने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से वह बीमारी से जूझ रही थीं। आपको बता दें, अमृता बारले मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार थी। कल शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

ALSO READ- DA बढ़ोतरी का ऐलान: 7th pay commission… केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% बढ़ा DA तो खाते में आएंगे ₹9104, DA में बढ़ोतरी 

अमृता बारले का जन्म सन् 2 मई 1958 में छत्तीसगढ़ के ग्राम- बठेना, वि.ख. पाटन, जिला दुर्ग में हुआ था। अमृता बारले के द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्राम बठेना (दुर्ग) से 9 वर्ष की उम्र में सन् 1970 से 2023 तक कला यात्रा रही है।

छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार का निधन, CG मनोरंजन जगत में शोक की लहर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles