IAS Transfer News: देर रात जारी हुई बड़ी तबादला सूची, 21 IAS-HCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DC बदले
सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक हलकों में मची हलचल
IAS Transfer News: Haryana में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 21 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 18 IAS और 3 HCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार IAS अधिकारी Mandeep Kaur को चरखी दादरी का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं Dr. Vaishali Sharma को जींद जिले का नया DC बनाया गया है।
जींद के मौजूदा उपायुक्त Mohammad Imran Raza को मानव संसाधन विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया है।
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे IAS अधिकारी Pankaj Yadav को सहयोग विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा भवन नई दिल्ली में प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कई अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
कैथल की उपायुक्त Aparajita को वर्तमान पद के साथ मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं फरीदाबाद के मंडलायुक्त Sanjay Kumar को मेवात विकास एजेंसी के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल
बताया जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से लगातार बड़े स्तर पर फेरबदल कर रही है। दो दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी तबादला सूची जारी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कुछ विभागों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कैसे होता है IAS अधिकारियों का तबादला?
IAS अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के जरिए पूरी की जाती है। सबसे पहले विभागीय स्तर पर नोटशीट तैयार होती है, जिसे मुख्य सचिव के पास भेजा जाता है। मुख्य सचिव की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास पहुंचता है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद तबादला सूची फाइनल होती है और आदेश जारी किए जाते हैं।








