LIVE UPDATE
अपराधमनोरंजन

रेखा के साथ हुआ जबरन किस, 5 मिनट तक kiss फिर रोते-रोते बेहोश हो गईं एक्ट्रेस, लोग बजाते रहें तालियां

रेखा के साथ हुआ जबरन किस Rekha kiss 5 minutes/ रेखा की जिंदगी तमाम विवादों और परेशानियों से घिरी रही है। अपने काम से हम सबको एंटरटेन करने वाली रेखा की जिंदगी में कभी खुशियां ठहर ही नहीं पाईं। प्यार मिला, शादी भी हुई फिर भी अकेली रह गईं रेखा। रेखा के माता-पिता दोनों ही एक्टर थे उसके बाद भी रेखा का एक्टिंग करने का बिल्कुल मन नहीं था, मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि रेखा को ना चाहते हुए भी फिल्मी दुनिया में कदम रखना पड़ा। रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई छुड़वा दी और महज 3 साल की उम्र से रेखा फिल्मों में काम करने लगीं। पहले वो साउथ फिल्मों में काम करती थीं बाद में वो 13 साल की उम्र में मुंबई आ गईं। मगर रेखा के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जो रेखा आज तक भुला नहीं पाईं।

ALSO READ- Shahrukh Khan की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

रेखा के साथ हुआ था डरावना वाकया

यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक साल 1969 में फिल्म ‘अंजाना सफर’ से रेखा बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने वाली थीं। रेखा के साथ इस फिल्म में एक्टर विश्वजीत चटर्जी लीड रोल में थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा के साथ एक डरा देने वाला वाकया हुआ। फिल्म की शूटिंग महबूब स्टूडियो में हो रही थी और फिल्म के डायरेक्टर थे राजा नवाथे। विश्वजीत और राजा नवाथे ने प्लानिंग की और फिल्म में स्क्रिप्ट की डिमांड न होने के बावजूद जबरन एक किसिंग सीन डाला। रेखा उस वक्त महज 15 साल की थीं और उन्हें इस सीन के बारे में कुछ नहीं पता था।

ALSO READ- विधायक ने 24 बच्चों को लिया गोद, अनाथ हुए बच्चों को मिली ‘विधायक मां’, बोलीं- शिक्षा से लेकर शादी तक निभाएंगी जिम्‍मेदारी

जब एक बार में कई सिगरेट पी जाते थे शाहरुख खान, ‘कोयला’ के को-एक्टर बोले- ‘इतना स्मोकिंग करने वाला आदमी…’

जैसे ही कैमरा चालू हुआ रेखा की जानकारी के बिना विश्वजीत उन्हें किस करने लगे, 5 मिनट तक उन्होंने रेखा के साथ जबरन स्मूच किया और वहां मौजूद क्रू मेंबर्स तालियां बजा रहे थे। ना डायरेक्टर कट बोल रहे थे ना विश्वजीत रुक रहे थे। रेखा लगातार रो रही थीं और आंसुओं की वजह से उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं। रेखा को इतनी तकलीफ हुई और ऐसा सदमा लगा कि वो बेहोश भी हो गई थीं। रेखा ने होश में आने के बाद नाराजगी जाहिर की और विवाद काफी बढ़ गया था। मगर एक्टर विश्वजीत ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने वही किया जो डायरेक्टर ने उनसे करने के लिए कहा था। ये वाकया उस वक्त की एक एशियन मैगजीन में छपा और खबर विदेश तक पहुंच गई। विवाद काफी बढ़ गया और अमेरिकन जर्नलिस्ट जेम्स शेफर्ड भारत आए और उन्होंने रेखा का इंटरव्यू किया। रेखा ने भी खुलकर सारी बातें उनसे शेयर कीं।

Rekha kiss 5 minutes
Rekha kiss 5 minutes

उस वक्त रेखा महज 15 साल की थीं और बढ़ते विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। 10 साल तक ये फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही और, बाद में 1979 पूरे 10 साल बाद ये फिल्म दो शिकारी नाम से रिलीज हुई। फिल्म में कई सारे कट्स लगाए गए थे।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles