ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

G20 Summit: PM आवास में मोदी-बाइडेन की मुलाकात, PM का ट्वीट- कई मुद्दों पर चर्चा

G20 Summit : G20 समिट में शिरकत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बाइडेन सीधे प्रधानमंत्री आवास यानी लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. पीएम आवास पर पीएम मोदी और बाइडेन की मुलाकात जारी है. इस दौरान दोनों नेता G20 समिट से इतर द्विपक्षीय वार्ता हुई. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अपनी बैठक की बात कही थी. बता दें कि पीएम मोदी 8 से 10 सितंबर के बीच दुनियाभर के नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय बैठकें दोस्ती और सहयोग के बंधन को और गहरा करेंगी.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें G20 समिट की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं अगले 2 दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं. यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली में होने वाला G20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया रास्ता तय करेगा.

G20 के नेता ‘वन अर्थ वन फैमिली’ के लिए साझा करेंगे दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी को दिल्ली के राजघाट पर वैश्विक नेता श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि G20 नेता एक स्थायी और न्यायसंगत भविष्य के लिए एक स्वस्थ ‘वन अर्थ’ के लिए ‘वन फैमिली’ की तरह मिलकर काम करेंगे। PM मोदी ने तीनों नेताओं का उल्लेख करते हुए लिखा कि मैं आज शाम अपने घर पर तीन द्विपक्षीय बैठकों का इंतजार कर रहा हूँ।

PM मोदी इन नेताओं के साथ करेंगे मीटिंग

9 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जापान, जर्मनी, इटली और यूके के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी 10 सितंबर को फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एक लंच मीटिंग करेंगे। तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ/ईयू, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के अलावा, प्रधान मंत्री मोदी कोमोरोस कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो के साथ एक और बैठक करेंगे।

G20 को लेकर राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

राष्ट्रीय राजधानी में G20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य संगठनों ने कड़ी निगरानी रखी है। दिल्ली पुलिस ने G20 शिखर सम्मेलन से पहले रणनीतिक स्थानों पर सुरक्षाकर्मी लगाए हैं। सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ी है।

G20 Summit: PM आवास में मोदी-बाइडेन की मुलाकात, PM का ट्वीट- कई मुद्दों पर चर्चा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles