LIVE UPDATE
बिज़नेस

Gold Rate in Raipur Today: रायपुर में सोने की कीमत ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 कैरेट सोना ₹12,516 प्रति ग्राम पर पहुंचा

Gold Rate in Raipur Today रायपुर। त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। राजधानी रायपुर में 16 अक्तूबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,516 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,920 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट सोना ₹63 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹60 प्रति ग्राम महंगा हुआ है। Gold Rate in Raipur Today

सोने की कीमतों में यह वृद्धि पिछले साल के मुकाबले करीब 64.40 प्रतिशत ज्यादा है। व  साल की शुरुआत से अब तक सोने के भाव में लगभग 65.10% की बढ़ोतरी देखी गई है। रायपुर में सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर ₹12,516 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। Gold Rate in Raipur Today

ALSO READ- दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को खुशखबरी, 17 और 18 अक्टूबर को मिलेगा अग्रिम वेतन — मुख्यमंत्री साय की पहल पर हुआ फैसला

आज रायपुर में सोने का ताज़ा भाव (Gold Price in Raipur Today)

प्रकार1 ग्राम8 ग्राम10 ग्रामपिछले दिन से बदलाव
22 कैरेट₹11,920₹95,360₹1,19,200₹60 प्रति ग्राम
24 कैरेट₹12,516₹1,00,128₹1,25,160₹63 प्रति ग्राम

आज रायपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,25,160 में बिक रहा है, जबकि बीते दिन यह ₹1,24,530 था।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (16 अक्टूबर 2025)

शहर22 कैरेट (1 ग्राम)24 कैरेट (1 ग्राम)
अहमदाबाद₹11,969₹12,567
बैंगलोर₹11,975₹12,574
चेन्नई₹11,900₹12,495
हैदराबाद₹11,900₹12,495
कोलकाता₹12,020₹12,621
दिल्ली₹11,965₹12,563
मुंबई₹11,920₹12,516
रायपुर₹11,920₹12,516

तेजी की वजहें

जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में तेजी और त्योहारी सीजन में खुदरा मांग बढ़ने के चलते स्थानीय बाजारों में कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। डॉलर इंडेक्स में गिरावट और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर रुझान ने भी सोने को सपोर्ट दिया है।

आज रायपुर में चांदी के भाव, Chandi Ka Bhav Today Raipur

राजधानी रायपुर में आज चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 16 अक्टूबर 2025 को चांदी की कीमत ₹185 प्रति ग्राम और ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम रही। बीते दिन के मुकाबले आज चांदी ₹4 प्रति ग्राम और ₹4,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

त्योहारी सीजन के बीच जहां सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हैं, वहीं चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। जानकारों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कीमतों में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग में कमी के चलते यह गिरावट आई है।

chandi ka bhav
आज रायपुर में चांदी का भाव

आज रायपुर में चांदी का भाव (Silver Rate in Raipur Today)

वजनआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹185₹189-₹4
8 ग्राम₹1,480₹1,512-₹32
10 ग्राम₹1,850₹1,890-₹40
100 ग्राम₹18,500₹18,900-₹400
1 किलोग्राम₹1,85,000₹1,89,000-₹4,000

चांदी के बाजार में खरीदारी के विकल्प

रायपुर में चांदी के गहनों और आर्टिकल्स की खरीदारी के लिए पंडरी, सदर बाजार, मालवीय रोड और जयस्तंभ चौक जैसे बाजार प्रमुख केंद्र हैं। यहां पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइनों तक के गहने उपलब्ध हैं। रायपुर के कारीगरों द्वारा बनाए गए हैंडक्राफ्ट और लोककलात्मक डिज़ाइन भी ग्राहकों को आकर्षित करते हैं।

गिरावट की वजहें

मेटल ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और औद्योगिक मांग में कमी के कारण चांदी के दामों में गिरावट आई है। वहीं स्थानीय स्तर पर निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ने से चांदी की मांग में अस्थायी कमी दर्ज की गई है।

पिछले 10 दिनों में रायपुर में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

पिछले दस दिनों में रायपुर में चांदी के दामों में करीब ₹6,000 प्रति किलो तक का अंतर देखा गया है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि दीपावली के करीब आने के साथ चांदी की खरीदारी में दोबारा तेजी आ सकती है।

टैक्स और निवेश से जुड़ी जानकारी

अगर आप सोना बेचने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि उस पर कैपिटल गेन टैक्स और जीएसटी नियम लागू होते हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि नवरात्रि से लेकर दीपावली तक सोने में निवेश के लिए यह समय बाजार की स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक निर्णय लेने का है।

Gold Rate in Raipur Today: रायपुर में सोने की कीमत ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 कैरेट सोना ₹12,516 प्रति ग्राम पर पहुंचा

Related Articles