छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में भव्य दहीहांडी उत्सव का आयोजन कल …. छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश समेत कई राज्यो से भाग लेगी गोविंदा टोलियाँ

रायपुर में भव्य दहीहांडी उत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर के गुठीयारी में इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दहीहांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त 2024 को मंगलवार शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा और अन्य राज्यों से गोविंदा टोलियाँ भाग लेंगी।

प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें विजेता टोली को 8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी और अन्य प्रयासशील टोलियों को 11,000 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की जाएगी।

समिति द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी और छत्तीसगढ़ की ‘लाड़ली बेटियाँ’ गरिमा स्वर्णा दिवाकर बहनों के प्रदर्शन शामिल होंगे। उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा और वृंदावन से आई कृष्ण लीला की झांकी भी विशेष आकर्षण होगी।

सभी कृष्ण भक्तों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए प्रशासन के सहयोग से पुलिस, प्राथमिक उपचार और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी गोविंदा टोलियों की स्वयं की होगी।

बसंत अग्रवाल रायपुर  संयोजक – सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति गुढीयारी रायपुर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles