ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

solar energy showroom in Raipur: रायपुर में नीट नेचर सॉल्यूशंस के सौर ऊर्जा शोरूम का भव्य उद्घाटन, विधायक अनुज शर्मा ने की शिरकत

solar energy showroom in Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र में नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल आमजन को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। शर्मा ने कहा, “हमारे किसान भाई पंप चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करते हैं। सूर्य प्रकाश ऊर्जा का इतना बड़ा स्रोत है जिसे संचित कर दैनिक जीवन में उपयोग किया जा सकता है।” उन्होंने इस क्षेत्र में नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसके योगदान की उम्मीद जताई।

नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के चैनल पार्टनर, वारी एनर्जीज के स्टेट हेड सतीश शाहपुरे ने बताया कि वारी एनर्जीज देश की अग्रणी सोलर निर्माता कंपनी है। उन्होंने कहा कि वारी द्वारा निर्मित पंप, बैटरी, ड्रायर, वायर जैसे सभी उत्पाद अब रायपुर में नीट नेचर सॉल्यूशंस के शोरूम पर उपलब्ध होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सौर समाधान सुलभ होंगे।

नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर रितेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनकी कंपनी पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है और भारत की अग्रणी सोलर निर्माता कंपनी वारी एनर्जीज उनकी चैनल पार्टनर है। उन्होंने कहा, “आज के बदलते दौर में चाहे उद्योग हो, घर हो या कृषि, हर जगह सोलर की आवश्यकता है। इसका सीधा फायदा सोलर उपभोक्ताओं को जाता है, क्योंकि सोलर प्लांट लगाने से बिजली की बचत होती है।”

खंडेलवाल ने आगे बताया कि नीट नेचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड विगत डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं दे रही है। यह फर्म सभी को स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, तथा परिवारों, किसानों, व्यवसायों और उद्योगों को विश्वसनीय सौर पैनल सिस्टम अपनाकर अपने ऊर्जा बिलों को नियंत्रित करने में सशक्त बना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “सौर ऊर्जा कोई उत्पाद नहीं है – यह मन की शांति है, बढ़ते बिजली बिलों से मुक्ति है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत है। तकनीकी ज्ञान और ग्राहक-प्रथम दर्शन के माध्यम से, हम सौर ऊर्जा को सरल, स्मार्ट और निर्बाध बनाते हैं।”

इस नए शोरूम के खुलने से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सौर ऊर्जा समाधानों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में मदद मिलेगी।

Grand inauguration of Neat Nature Solutions' solar energy showroom in Raipur, MLA Anuj Sharma attended
Grand inauguration of Neat Nature Solutions’ solar energy showroom in Raipur, MLA Anuj Sharma attended

solar energy showroom in Raipur रायपुर में नीट नेचर सॉल्यूशंस के सौर ऊर्जा शोरूम का भव्य उद्घाटन, विधायक अनुज शर्मा ने की शिरकत

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP