LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

HINDI NEWS: महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने की शर्मनाक घटना,आरोपी का निकाला गया जुलूस

रायगढ़ः तमनार महिला आरक्षक से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

HINDI NEWS रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने की शर्मनाक घटना को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झरना गांव का निवासी है, जिसे पड़िगांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। HINDI NEWS

ALSO READ- Achanakmar Tiger Reserve: हथियार लेकर घुसे युवक, फायरिंग कर बनाया वीडियो, 3 गिरफ्तार, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को कोल खदान के विरोध में ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। लिबरा चौक पर करीब 300 ग्रामीण सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दोपहर करीब ढाई बजे भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस बैरिकेड तोड़कर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला आरक्षक की पिटाई की गई, वहीं दूसरी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न हालत में दौड़ाया गया। तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम के साथ भी महिलाओं द्वारा मारपीट की गई।

ALSO READ- Surguja News: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, 20 रुपये की शराब पीने की खुद की कबूलियत, वीडियो वायरल

हमले में कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, महिला की शील भंग सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

HINDI NEWS: महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने की शर्मनाक घटना,आरोपी का निकाला गया जुलूस

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *