LIVE UPDATE
IND-PAK WAR 2025देशब्रेकिंग न्यूज़

India Pakistan Tension Updates LIVE : उरी में PAK ने फिर की गोलाबारी, PM मोदी की बढ़ते तनाव के बीच तीनों सेनाध्यक्षों संग मीटिंग

India Pakistan Tension Updates LIVE : पाकिस्तान ने 36 सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की, भारत ने S-400 एयर डिफेंस से नाकाम किया

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सफल मिसाइल हमले किए गए, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की रात भारत के उत्तर और पश्चिमी सैन्य क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की। कर्नल सोफिया कुरैशी के अनुसार, पाकिस्तान ने तुर्की में बने लगभग 300-400 ड्रोन का उपयोग करते हुए 36 स्थानों पर हवाई घुसपैठ की योजना बनाई थी। हालांकि, भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य संसाधनों ने इन हमलों को विफल कर दिया और कई ड्रोन को मार गिराया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को भी नष्ट कर दिया।

PM Modi's meeting with the three army chiefs
PM Modi’s meeting with the three army chiefs

🔴 सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी की सेनाध्यक्षों संग आपात बैठक, भारत ने संतुलित और जवाबदेह रुख अपनाया

पाकिस्तानी हमलों के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल और CDS के साथ आपातकालीन समीक्षा बैठक की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर नागरिक विमानों को ढाल बनाकर हमला किया, जिससे न सिर्फ भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय हवाई सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। भारत ने इस हमले का संतुलित और जिम्मेदार तरीके से जवाब देते हुए स्थिति को और भड़कने से रोका। इस दौरान उरी, पुंछ, अखनूर और उधमपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलीबारी की घटनाएं दर्ज हुईं।

India Pakistan Tension Updates LIVE : उरी में PAK ने फिर की गोलाबारी, PM मोदी की बढ़ते तनाव के बीच तीनों सेनाध्यक्षों संग मीटिंग

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles