LIVE UPDATE
अपराधमध्य प्रदेश

Jaysinghnagar Judge House Theft: जज के घर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवर पार — सुबह गईं ड्यूटी पर, दोपहर में चोरों ने बोला धावा….कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Jaysinghnagar Judge House Theft शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्ति उइके के सरकारी आवास में दिनदहाड़े चोरी हो गई। बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए और फरार हो गए। यह वारदात न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति भी उजागर करती है।

PM Modi in Rajya Utsav 2025: PM मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, 100 IPS से ज्यादा रैंक के अधिकारी और 2000 से ज्यादा जवानों की भी तैनाती

सुबह गईं ड्यूटी पर, दोपहर में चोरों ने बोला धावा

जानकारी के मुताबिक कीर्ति उइके जयसिंहनगर न्यायालय में पदस्थ हैं और उनका शासकीय आवास शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर स्थित है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वे ड्यूटी के लिए कोर्ट चली गईं। इसी दौरान दोपहर में अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। अलमारी तोड़कर सोने का ब्रेसलेट, झुमका और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए।

 शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा VIDEO

शाम को लौटीं तो टूटा मिला ताला

जब शाम को न्यायिक मजिस्ट्रेट उइके घर लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। जेवर गायब थे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत जयसिंहनगर थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाए गए और आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने का काम शुरू हुआ।

पहले भी जज के घर में हुई थी चोरी

यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले शहडोल संभागीय मुख्यालय में भी एक न्यायिक अधिकारी के घर चोरी हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था कहां नाकाम हो रही है।

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! एक दिन की तेजी के बाद फिर लुढ़का गोल्ड, जानें आज का नया रेट

आईजी ने जताई नाराजगी, एसपी से जवाब-तलब

घटना की जानकारी जबलपुर और शहडोल ज़ोन के आईजी प्रमोद वर्मा तक पहुंची। उन्होंने कहा कि शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव से जवाब-तलब किया जाएगा। आईजी ने माना कि जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा एक्शन और मॉनिटरिंग जरूरी है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े न्यायिक अधिकारी के घर चोरी ने यह साफ दिखा दिया है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। जहां कानून की रक्षा करने वाला व्यक्ति खुद निशाना बन गया, वहां आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

Jaysinghnagar Judge House Theft: जज के घर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवर पार — सुबह गईं ड्यूटी पर, दोपहर में चोरों ने बोला धावा….कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Related Articles