LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

KORBA News: बसंत अग्रवाल को लेकर विवाद की खबर, VIP एंट्री को लेकर विवाद… बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में हंगामे की खबर

Katghora News: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में हंगामे की खबर, VIP एंट्री को लेकर विवाद, पुष्टि नहीं

KORBA News कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित होने वाली हनुमंत कथा से पहले Dhirendra Krishna Shastri (बागेश्वर बाबा) के कार्यक्रम को लेकर विवाद की खबर सामने आ रही है। इस पूरे मामले में उनके पीएसओ बसंत अग्रवाल का नाम चर्चा में है। हालांकि, इस घटना की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह जानकारी फिलहाल स्थानीय चर्चाओं व सूत्रों पर आधारित बताई जा रही है। KORBA News

बसंत अग्रवाल पर क्या आरोप?

सूत्रों के अनुसार, महाराज से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि बसंत अग्रवाल द्वारा कुछ खास लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी, जिससे आयोजन समिति में नाराजगी बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर आयोजक पक्ष और बसंत अग्रवाल के बीच तीखी बहस शुरू हुई।

ALSO READ_- Chhattisgarh Sharab Rate Latest News: इस साल नहीं बढ़ेंगे देसी शराब के दाम, नई आबकारी नीति से…

बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की की स्थिति

चर्चाओं के मुताबिक, मामला इतना बढ़ गया कि कहासुनी धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। अग्रसेन भवन में मौजूद श्रद्धालु इस घटनाक्रम से हैरान रह गए।

पुलिस ने संभाली स्थिति

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

बाद में सामान्य हुआ माहौल

बताया जा रहा है कि देर रात माहौल सामान्य होने के बाद महाराज ने भक्तों से मुलाकात की और कार्यक्रम आगे बढ़ा।

डिस्क्लेमर: यह खबर सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं पर आधारित है। घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुष्टि होते ही अपडेट किया जाएगा।

Katghora News: बसंत अग्रवाल को लेकर विवाद की खबर, VIP एंट्री को लेकर विवाद… बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में हंगामे की खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *