LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती: इस इलाके में 50 डिसमिल में उग रही थी अफीम, 17 दिनों में पांचवां मामला, मौके पर पहुंचे अफसर…

Opium cultivation caught again in CG: Opium was growing on 50 decimals in this area, fifth case in 17 days, officers arrived on the spot...

CG में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती / Chhattisgarh | 23 मार्च 2026 / छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला Raigarh जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 50 डिसमिल जमीन में अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिले में बीते दो दिनों में यह दूसरा मामला है, जबकि पिछले 17 दिनों में यह पांचवां बड़ा मामला बन गया है।

ALSO READ- Cg afim ki kheti : छत्तीसगढ़ में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़

मौके पर पहुंची पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

  • कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
  • जगतराम नाग
  • मनोज नाग
  • को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साधराम नाग अभी फरार बताया जा रहा है।
  • पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्थलगांव के एक व्यापारी से बीज लाकर अफीम की खेती कर रहे थे।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस मामले में मार्शल सांगा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जो झारखंड का रहने वाला बताया गया है।

जांच में सामने आया था कि आरोपी ने किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के बहाने खेत लिया और वहां अफीम की खेती शुरू कर दी थी।

ALSO READ – Raigarh Opium Farming Busted: रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का आरोपी हिरासत में

17 दिनों में 5 बड़े मामले

प्रदेश में हाल के दिनों में अफीम की खेती के कई मामले सामने आए हैं:

7 मार्च: Durg के समोदा में 7.88 करोड़ की अफीम जब्त

10 मार्च: Balrampur के कुसमी में 3.67 एकड़ में खेती

12 मार्च: बलरामपुर के कोरंधा में ढाई एकड़ में अफीम

20 मार्च: रायगढ़ के तमनार आमाघाट में डेढ़ एकड़ खेती

23 मार्च: रायगढ़ के लैलूंगा में 50 डिसमिल में अफीम

लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासन और पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *