ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

नाबालिग को शादी का झांसा देकर की बलात्कार, आरोपी ने किया ऐसा की..

कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी रायपुर से हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बरामद किया है।

मामला सिटी कोतवाली कवर्धा का है। टीआई लालजी सिन्हा ने बताया कि 29 फरवरी को पीड़िता के परिजन ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग लड़की 19 फरवरी को अपनी बड़ी बहन के लड़की के साथ रायपुर से कवर्धा घूमने आई थी।

ALSO READ – BHUPESH BAGHEL JOIN BJP ! भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…

28 फरवरी से बिना बताए कहीं चली गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने धारा 363 अपराध कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग को रायपुर के भानपुरी चौक के आसपास रहने वाले विवेक पांडे द्वारा अपने साथ रखा है।

पुलिस ने रायपुर जाकर किराए के मकान में आरोपी विवेक पांडे पिता जय प्रकाश पांडे उम्र 24 वर्ष निवासी सन्यासी पारा खमतराई रायपुर के कब्जे से बरामद किया। दोनों का रायपुर से कवर्धा थाना लाया गया। नाबालिग बालिका ने पुलिस की पूछताछ में बताई कि वह लगभग सात माह से आरोपी विवेक पांडे को जानती पहचानती है।

ALSO READ- : पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR, क्या होंगे गिरफ्तार? पूर्व CM बघेल ने FIR को लेकर कही दी ये बड़ी बात.

उसके द्वारा फोन से प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का प्रलोभन दिया। 28 फरवरी को आरोपी अपनी पिकअप वाहन लेकर कवर्धा सामान खाली करने आया था। तब उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर रायपुर ले गया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया है। पीड़िता उक्त कथन अनुसार, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 363, 366, 376(3), 376(2)(n) के तहत मामला दर्ज कर आज मंगलवार 19 मार्च को आरोपी को जेल भेज दिया है।

ALSO READ-Congress Candidate 2nd List 2024 PDF: आज शाम आ सकती हैं कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची.. छग के शेष पांच नामों पर लगेगी मुहर….

नाबालिग को शादी का झांसा देकर की बलात्कार, आरोपी ने किया ऐसा की..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles