LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

MLA Devendra Yadav: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से नागरिकों ने की मुलाकात, बीईसी मजदूरों ने सम्मानित किया

MLA Devendra Yadav : भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई।

इस मौके पर बीईसी कंपनी के पूर्व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित हुए और विधायक देवेंद्र यादव का सम्मान किया। वर्षों से लंबित ग्रेच्युटी और वेतन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने विधायक के सहयोग की सराहना की। यूनियन अध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में संघर्षरत मजदूरों को हाल ही में उनकी मेहनत का फल मिला है। विधायक यादव ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मजदूरों की एकता और संघर्ष की जीत है।

खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों ने सीवरेज निर्माण कार्य के कारण मकानों को हुए नुकसान और मुआवज़े की मांग को लेकर अपनी बात रखी। विधायक ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि सोमवार को वे कलेक्टर कार्यालय जाकर अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

इसके बाद विधायक हुडको क्षेत्र पहुंचे, जहां नागरिकों ने सीवरेज और जलभराव की समस्याओं को सामने रखा। बारिश के मौसम में घरों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी होती है। विधायक यादव ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

हुडको में बन रहे सार्वजनिक मांगलिक भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का नाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। विधायक ने बताया कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लोकार्पण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को विवाह, सगाई, जन्मदिन जैसे आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक की संवेदनशीलता और जनता की भागीदारी ने लोकतांत्रिक संवाद की मिसाल पेश की।

Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav
Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav

MLA Devendra Yadav: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से नागरिकों ने की मुलाकात, बीईसी मजदूरों ने सम्मानित किया

Related Articles