LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

MLA देवेंद्र यादव जाएंगे जेल? भूपेश बघेल के करीबी विधायक की जमानत याचिका खारिज…..

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला मामले को लेकर आज रायपुर के ईडी की विशेष अदालत में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई है।

‌रायपुर कोर्ट में अजय सिंह राजपूत की बेंच ने देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर दोनों पक्ष को सुना और अंत में फैसला सुनाते हुए जमानत के लिए लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है।‌

ईडी की विशेष न्यायालय में विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी। जिस पर अजय सिंह राजपूत की बैंच सुनवाई कर रही थी। करीब ढाई घंटे से ज्यादा‌ चली सुनवाई में बहस के बाद कोर्ट‌ ने फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है।

आज के मामले की सुनवाई को लेकर विशेष न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय के वकील सौरभ पांडे ने जिरह करते हुए कहा कि बचाव पक्ष जिन आरोपों को बेबुनियाद बता‌ रहा है, उन सभी आरोपों का ईडी के पास पूरा प्रमाण मौजूद है।

इसके साथ ही पांडे ने कहा कि ED की जांच में जिस डायरी का जिक्र हुआ है उनमें जितने भी नामों का जिक्र है जैसे डी यादव, डी नवाज यह सभी नाम सूर्यकांत तिवारी के करीबी निखिल चंद्राकर ने डिकोड किया है। ऐसे में जितने भी प्रोसीड ऑफ क्राइम है उसके आधार पर हमने केस को एस्टेब्लिश किया है।

MLA देवेंद्र यादव जाएंगे जेल? भूपेश बघेल के करीबी विधायक की जमानत याचिका खारिज…..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles