ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ

Muslims on Ban Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज को लिखा खुला पत्र, खबर से मचा हड़कंप

Muslims on Ban Garba : रायपुर, 23 सितंबर 2025। नवरात्र पर्व पर गरबा महोत्सव की धूम देशभर में देखने को मिलती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज को गरबा आयोजनों से दूरी बनाने की अपील की है। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र जारी किया है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि गरबा केवल नृत्य नहीं बल्कि देवी दुर्गा की उपासना का प्रतीक है।

ALSO READ- पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर को हटाने की दी चेतावनी, बोले – बताया “हिटलर प्रशासक”, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम

“गरबा धार्मिक आस्था का प्रतीक”

डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा साधारण मनोरंजन या डांस प्रोग्राम नहीं है, बल्कि यह देवी दुर्गा की आराधना के लिए किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है। यह जीवन के चक्र और देवी की शक्ति का प्रतीक है। ऐसे में यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता है तो उन्हें गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

अनुमति और परंपरा का सम्मान जरूरी

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन परंपरा और वेशभूषा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर गरबा में शामिल होना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी। लेकिन गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश करना या उपद्रव फैलाने का प्रयास करना हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

“सभी समाज शांति बनाए रखें”

डॉ. सलीम राज ने अपने पत्र में समाज से शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व पर धार्मिक आयोजन सौहार्द और परंपरा के साथ संपन्न हों, यही सभी के लिए उचित है।

Muslims on Ban Garba
Muslims on Ban Garba

Muslims on Ban Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज को लिखा खुला पत्र, खबर से मचा हड़कंप

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP