LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराज्य

Narayanpur News: मोबाइल पर बात करते-करते युवक बिंजली डैम में गिरा, डूबने से मौत – दोस्तों के साथ घूमने गया था

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिंजली डैम में घूमने पहुंचे एक युवक की मोबाइल पर बात करते-करते डूबकर मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां अचानक यह हादसा हो गया। Narayanpur News

ALSO READ>>> Bhilai Rape News: भिलाई इस इलाके में शर्मनाक वारदात.. 85 साल की बुजुर्ग महिला का बलात्कार, घर पर अकेली थी- आरोपी ने उठाया इस बात का फायदा..

घटना भरंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुमुद सोनानी (40 वर्ष) निवासी डीएमकेओ कॉलोनी कोंडागांव (वर्तमान पता नयापारा, नारायणपुर) के रूप में हुई है। 5 नवंबर की दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ बिंजली डैम पहुंचा था। सभी लोग डैम में नहाने के बाद किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुमुद के मोबाइल पर कॉल आया। वह बात करते-करते आगे बढ़ा और अचानक फिसलकर गहरे पानी में जा गिरा।

ALSO READ>>> Gang rape in Raipur farmhouse: रायपुर फार्महाउस में गैंगरेप, लड़की को बर्थडे पार्टी का बहाना देकर दोस्तों ने बुलाया… कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी

गहराई ज्यादा होने के कारण वह पानी में डूब गया और बाहर नहीं निकल पाया। दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की सूचना दी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। आज सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस और SDRF टीम ने युवक का शव डैम से बरामद कर लिया।

ALSO READ- Bilaspur Train Hadsa FIR: बिलासपुर ट्रेन हादसे में पहली FIR दर्ज, तोरवा थाने में पहली एफआईआर, जानें किसके खिलाफ हुआ मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के दोस्तों से घटना की विस्तृत पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिवार को सूचना दे दी गई है और अस्पताल पहुंची परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles