Panchayat Suspended: PM आवास योजना का हाल बेहाल, लापरवाही बरतने पर CEO ने 8 पंचायतों को किया निलंबित
Panchayat Suspended : बलरामपुर जिले में पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले आठ ग्राम पंचायत सचिवों को आज जिला पंचायत के सीईओ रेना जमील ने तुरंत निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत के सीईओ रेना जमील ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में एक-एक कर पीएम आवास योजना की जानकारी अधिकारियों से ली। हाल ही में, जिले में लगभग 10000 आवास अधूरे हैं और कई ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना का हाल काफी बदतर है। ऐसे में आठ पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद, पीएम आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। जिले में भारत संकल्प रथ यात्रा को बनाने के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम इस योजना को बेहतर ढंग से लागू करने में लगी हुई है। यह कार्रवाई आज योजना की समीक्षा बैठक में पंचायत सचिव की गंभीर लापरवाही के बाद की गई है।
Panchayat Suspended : PM आवास योजना का हाल बेहाल, लापरवाही बरतने पर CEO ने 8 पंचायतों को किया निलंबित









