PM Modi In Chhattisgarh: जगदलपुर में PM ने भरी हुंकार, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर कांग्रेस को घेरा, PM Modi ने छत्तीसगढ़ को दी ये 7 सौगातें, पढ़ें मुख्य बातें

PM Modi In Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर पहुंचे। PM Modi ने यहां 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मोदी जगदलपुर पहुंचकर दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की इसके साथ ही राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात की। वहीं पीएम ने नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही लालबाग मैदान में PM Modi ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांगेस और विपक्ष पर कई मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। पढ़िए PM Modi के संबोधन की मुख्य बातें।
ALSO READ- Free Swami Atmanand Coaching Center: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: CG के बच्चों को फ्री NEET और JEE की कोचिंग, स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ
‘कल से कांग्रेस अलग राग अलाप रही’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही जगदलपुर में PM Modi ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। PM Modi ने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी कहते हैं कि जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।
जनता को गर्व, कांग्रेस को दर्द- पीएम
PM Modi In Chhattisgarh : PM Modi ने कहा कि नगरनार में बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। जिस पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व हो रहा है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं हो रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम अभी हुआ है लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस का न तो मुख्यमंत्री आया न ही उपमुख्यमंत्री आया। यहां तक कांग्रेस का एक भी मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। पीएम ने कहा कि इसके दो कारण हैं- पहला: उनको सरकार जाने की इतनी चिंता है कि वह सरकार बचाने में लगे हैं। दूसरा: ये मोदी है और कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है, इसलिए वो आने से डरते हैं, भाग जाते हैं।
ALSO READ- BIKE पर दिखा CM BHUPESH BAGHEL का DHOOM अवतार: भरोसा यात्रा में बुलेट पर कांग्रेस की सरकार, सड़क पर धक- धक रफ्तार
देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का- पीएम
PM Modi ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो।
ALSO READ- लड़ते-लड़ते बालकनी से नीचे गिरा कपल- Couple Fighting Video
PM Modi ने दीं ये 7 सौगातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर जिले नगरनार में NMDC Steel Ltd के एक स्टील प्लांट का उद्घाटन किया. इस ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट का निर्माण 23,800 करोड़ से अधिक की लागत से हुआ है.
- PM Modi ने क्षेत्रवासियों को अनंतगढ़ और तारोकी के बीच बनी नई रेल लाइन की सौगात दी.
- PM Narendra Modi ने जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण (Doubling Project) का उद्घाटन किया.
- PM Modi ने जगदलपुर रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत की.
- प्रधानमंत्री ने बोरिडांड-सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की आधारशिला भी रखी.
- PM Modi ने तारोकी और रायपुर के बीच DEMU रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई.
- नेशनल हाईवे 43 के छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर सेक्शन पर कुंकुरी में अपग्रेड की गई सड़क परियोजना की सौगात भी PM Modi ने दी.
ALSO READ- भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: किसानों के हित में बड़ा फैसला, प्रति एकड़ होगी 20 क्विंटल खरीदी, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
PM Modi In Chhattisgarh : जगदलपुर में PM ने भरी हुंकार, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर कांग्रेस को घेरा, PM Modi ने छत्तीसगढ़ को दी ये 7 सौगातें, पढ़ें मुख्य बातें









