RAIPUR BREAKING : हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर ने किया सरेंडर
रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ - हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर से पुरानी बस्ती थाने में पूछताछ, खुद पहुंचा थाने

RAIPUR BREAKING रायपुर। हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात सूदखोर रोहित सिंह तोमर से पुरानी बस्ती थाने में पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह तोमर आज खुद थाने पहुंचा, क्योंकि उसकी गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा रखी है। RAIPUR BREAKING
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहित सिंह तोमर के खिलाफ तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली, राजेंद्र नगर और गुढ़ियारी सहित विभिन्न थानों में 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर सूदखोरी, धमकी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं।
ALSO READ- बसंत अग्रवाल कौन – भू-माफिया या समाज सेवक ? गिरौद के किसानों ने लगाया जमीन हड़पने का लगाए आरोप…
बताया जा रहा है कि रोहित के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। रोहित सिंह तोमर को इलाके में “गोल्डन मैन” के नाम से जाना जाता है और वह निगरानी बदमाश (हिस्ट्रीशीटर) है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।
View this post on Instagram
खौफ में पीड़ित
तोमर भाइयों और उनके गुर्गों का खौफ इतना था कि कई पीड़ित शहर में रहते हुए भी शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंच पा रहे थे। रसूख बनाए रखने के लिए आरोपी अपने गिरोह के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से नजर आता था।




















