LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बसंत अग्रवाल कौन – भू-माफिया या समाज सेवक ? गिरौद के किसानों ने लगाया जमीन हड़पने का लगाए आरोप…

गिरौद के किसानों ने बसंत अग्रवाल पर भूमि हड़पने के लगाए आरोप....कलेक्टर से शिकायत

रायपुर, 22 जनवरी। गिरौद (धरसीवा) के प्रभावित किसानों ने बुधवार को कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपकर जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन पर सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बना रास्ता रोकने का आरोप है। इस पर किसानों ने कार्रवाई की मांग की है।

यह शिकायत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में दी गई, जिसमें लगभग 10 किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ALSO READ- Raipur Police Commissioner List: डॉ संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने, कई IG और SP का भी ट्रांसफर…. देखे List

किसान चंद्र कुमार नायक ईश्वर नायक विष्णु प्रसाद नायक राजेंद्र वर्मा घनश्याम प्रसाद नायक भगवत प्रसाद नायक मोहनलाल वर्मा दुष्यंत वर्मा ने आरोप लगाया है कि बसंत अग्रवाल उनके खेतों के सामने बाउंड्री वॉल बनाकर घेराबंदी कर रहे हैं और दबाव डालकर जबरन अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कई किसानों के आने-जाने के रास्तों को पूरी तरह से बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे उनकी खेती-किसानी और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ALSO READ- NIT Chowpatty Nalanda Phase 2 NIT चौपाटी से नालंदा फेज-2 : अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के बाद हटी चौपाटी, अब 21 करोड़ का आधुनिक स्टडी हब बनेगा

किसानों ने आगे बताया कि बसंत अग्रवाल किसानों से उनकी जमीनें खरीदते समय अपने नाम पर रजिस्ट्री नहीं कराते, बल्कि टोकन-बयाना देकर किस्तों में राशि देते हैं। इसके बाद वे सीधे लॉजिस्टिक हब के व्यापारियों को जमीन बेच देते हैं। गिरौद क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर बिना किसी डायवर्सन (भूमि उपयोग परिवर्तन) के अवैध रूप से लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है और प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। यह कार्य पूरी तरह अवैध है और भूमि कानूनों का उल्लंघन है।

किसानों ने कलेक्टर रायपुर से मांग की है कि बसंत अग्रवाल के खिलाफ तत्काल जांच शुरू की जाए।

अवैध घेराबंदी और बैरियर हटाए जाएं तथा किसानों के रास्ते बहाल किए जाएं। बिना डायवर्सन के लॉजिस्टिक हब और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ALSO READ- Raipur child rape case : Rape के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर..बच्ची ने नहाते समय चाची को बताई ये बात

बसंत अग्रवाल कौन – भू-माफिया या समाज सेवक ? गिरौद के किसानों ने लगाया जमीन हड़पने का लगाए आरोप…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *