अपराधछत्तीसगढ

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की छापेमारी,44.30 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार…संचालक फरार…

Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यार्डों पर छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत का डीजल और पेट्रोल जब्त किया है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर 03 पर हुई इस कार्रवाई में कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दोनों यार्डों के संचालक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। जब्त किए गए ज्वलनशील तरल पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत लगभग 44.30 लाख रुपये आंकी गई है। Raipur Crime News

ALSO READ- Raigarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रायगढ़ में नशीली दवाओं की बड़ी महिला सप्लायर गिरफ्तार, 8.40 लाख नकद जब्त

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सूचना मिलने पर रेंज साइबर थाना रायपुर और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पहले मामले में रवि यादव, नीरज नेताम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र उर्फ बिहारी और राज पटेल को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल जब्त हुआ, जिसकी कीमत लगभग 42.90 लाख रुपये है। इस दौरान घटना में प्रयुक्त तीन टैंकर और उपकरण भी जब्त किए गए।

दूसरे मामले में पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में दबिश दी गई, जहां अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया गया। यहां से पुलिस ने 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल जब्त किया जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये है। साथ ही एक टैंकर और उपकरण भी जब्त किए गए।

ALSO READ- CG Tranfer : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जगहों के DEO और BEO, कई स्कूलों के प्राचार्यों का भी ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

फरार संचालकों की तलाश

दोनों प्रकरणों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 492/25 और 493/25, धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फरार यार्ड संचालकों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 492/25 के प्रकरण में)

01. रवि यादव पिता सूर्यभान यादव उम्र 25 साल निवासी चकनेवापुर थाना रामपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।

02. नीरज नेताम उर्फ दउवाराम पिता गणेश राम नेताम उम्र 36 साल निवासी टेडहाधौरा बस्ती पारा मुंगेली थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली।

03. शेख कलीमुद्दीन पिता शेख शहमुद्दीन उम्र 47 साल निवासी ग्राम पचेडा थाना विधानसभा जिला रायपुर।

04. शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी पिता स्वरूप लाल उम्र 40 साल निवासी साउथ पटेल नगर बालापर ईस्लामपुर थाना ईस्लामपुर जिला नालंदा बिहार। हाल पता – शास्त्री चौक कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

05. राज पटेल पिता टोमन लाल पटेल उम्र्र 20 साल निवासी बस्तीपारा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

ALSO READ- vijay rally accident: करूर में विजय की रैली में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत

गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 493/25 के प्रकरण में)

01. अखिलेश चौबे पिता स्व. गुलाब चौबे उम्र 38 साल निवासी ग्राम घोरठ थाना सिदारी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम पिरदा चौक, रिंग रोड नंबर 03 थाना विधानसभा रायपुर।

02. नीरज कुमार पिता राम उजागीर गौतम उम्र 23 साल निवासी उडिया सरपट्टा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

03. अरविंद गोड पिता पन्ना लाल गोड उम्र 38 साल निवासी ग्राम सेदर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर।

04. रोहित सरोज पिता रमा शंकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम सेउर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर।

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की छापेमारी,44.30 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार…संचालक फरार…

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

HOMEVIDEOWP