छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Crime News: थार के अंदर मिली लाश, 15 दिन से शो रूम के पास खड़ी थी कार, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur Crime News / रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के टाटीबंध इलाके में एक महिंद्रा थार कार के अंदर युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह थार पिछले 15 दिनों से महिंद्रा शो-रूम के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। Raipur Crime News

ALSO READ- DRA Hike Order: छत्तीसगढ़ सरकार का दिवाली तोहफा, पेंशनरों के महंगाई राहत भत्ते (DRA) में बढ़ोतरी, आदेश जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय कुछ राहगीरों ने खिड़की से झांककर देखा तो कार के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आमानाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

raipur crime news
raipur crime news

प्राथमिक जांच में पता चला है कि थार वाहन (क्रमांक CG 04 PX 6888) करीब 15 दिन पहले दुर्ग के भिलाई क्षेत्र में एक सड़क हादसे में शामिल थी। दुर्घटना के बाद इस वाहन को टो कराकर महिंद्रा शो-रूम के पास खड़ा किया गया था। तभी से यह गाड़ी वहीं खड़ी थी।

मौके से पुलिस को एक झोला मिला है, जिसमें कुछ बिस्किट रखे हुए थे। प्रारंभिक अंदाज़े के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

raipur me mili lash
raipur me mili lash

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन की खिड़कियाँ लॉक नहीं थीं और अंदर से किसी तरह के संघर्ष के निशान फिलहाल नहीं मिले हैं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या यह हादसा था या हत्या — इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

थार के अंदर शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों में भय और जिज्ञासा दोनों का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब वाहन के मालिक, पिछले ड्राइवर और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

raipur Thar ke andar mili laash
raipur Thar ke andar mili laash

Raipur Crime News : थार के अंदर मिली लाश, 15 दिन से शो रूम के पास खड़ी थी कार, इलाके में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles