LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur GST Raid: रायपुर के इस कॉम्प्लेक्स में GST विभाग की छापेमारी, 4 ठिकानों पे एक साथ छापा…फर्जी बिलिंग के शक में जांच

रायपुर के भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई। लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के 4 ठिकानों पर एक साथ छापा, दस्तावेज और डेटा जब्त।

Raipur GST Raid । Raipur: राजधानी रायपुर में राज्य GST विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित Annapurna Complex में छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है।

चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

बताया जा रहा है कि करीब 10 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है।

GST विभाग को इन फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह रेड डाली गई।

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त

छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं।

अधिकारियों ने इन सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा को जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिलने की बात सामने आ रही है।

अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी

हालांकि, इस मामले में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *