LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Cg afim ki kheti : छत्तीसगढ़ में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़

Raigarh Opium Case: रायगढ़ में फिर अफीम की खेती पकड़ी गई, पूर्व CM भूपेश बघेल ने BJP सरकार पर उठाए सवाल

Cg afim ki kheti / Raigarh: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घट गांव में एक या दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह रायगढ़ जिले का दूसरा मामला है, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला बन चुका है।

ALSO READ – Raigarh Opium Farming Busted: रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का आरोपी हिरासत में

पूर्व CM का सरकार पर तंज

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर BJP सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि:

“अब तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा को अपना चुनाव निशान ‘कमल के फूल’ की जगह ‘अफ़ीम का फूल’ कर लेना चाहिए।”

BJP सरकार पर सीधे सवाल

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि:

आखिर लगातार अफीम की खेती कैसे हो रही है?

प्रशासन और पुलिस की निगरानी कहां कमजोर पड़ रही है?

क्या सरकार इन मामलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है?

प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व वाली सरकार पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

क्या है पूरा मामला

स्थान: लैलूंगा ब्लॉक, नवीन घट गांव, रायगढ़

तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की खेती मिली

रायगढ़ में दूसरा मामला

छत्तीसगढ़ में 15 दिनों में चौथा मामला

पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Cg afim ki kheti : छत्तीसगढ़ में एक और अफीम की खेती का भंडाफोड़

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *