LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR LATEST NEWS: रायपुर रेलवे स्टेशन में अब यात्रियों पर नहीं चलेगी पार्किंग ठेकेदार की मनमानी, खड़ी गाड़ियों पर भी नहीं लगेगा LOCK, कलेक्टर ने जारी किया आदेश.…

रायपुर। RAIPUR LATEST NEWS : रायपुर रेलवे स्टेशन में अब यात्रियों पर पार्किंग ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी। नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर ठेकेदार के कर्मचारी लाक भी नहीं लगा पाएंगे, हालांकि जुमार्ना यथावत रहेगा। स्टेशन परिसर में आए दिन हो रहे विवाद को ध्यान में रखकर यह फैसला बुधवार को लिया गया।

ALSO READ- Lok Sabha Elections 2024:- 8,889 करोड़ रुपये की नकदी जब्त,ड्रग्स, शराब भी हुई जब्ती

RAIPUR RAILWAY STATION PARKING NEWS

कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट संजय गुप्ता, एसआरपी रेल जेआर ठाकुर, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, डीसीएम राकेश सिंह समेत रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में रायपुर रेलवे स्टेशन में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने फैसला लिया कि रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश लगाने एक नया बूथ बनाया जाएगा।

जहां से नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की निगरानी के लिए आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे के कमर्शियल कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग (Raipur Railway Station Parking) के नियम और निर्धारित शुल्क वसूले जाने की पूरी जानकारी वहां पर फ्लैक्स में प्रदर्शित होगी। इसके लिए बड़े फ्लैक्स होर्डिंग लगाया जाएगा।

अब नहीं देना होगा कोई पार्किंग चार्ज

बैठक में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों को सभी लाक जीआरपी में तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए। रायपुर स्टेशन (Raipur Railway Station) में पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक के बाद सभी अधिकारी रेलवे स्टेशन (Railway Station) में पार्किंग स्थल का जायजा लेने के लिए निकले। कलेक्टर और एसएसपी ने कहा कि स्टेशन परिसर में नियमों का पालन सभी को करना होगा।

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि स्टेशन परिसर में पार्किंग ठेकेदर के कर्मचारियों द्वारा लगातार यात्रियों के साथ गुंडागर्दी और अवैध वसूली के साथ बदसलूकी की शिकायत को लेकर रेलवे प्रशासन गंभीर है।

मंगलवार को ही Parking क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों को वर्दी, बैच के साथ तैनात रहने पत्र जारी किया गया है ताकि पता चल सके कि पार्किंग में अधिकृत व्यक्ति तैनात हैं। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। स्टेशन परिसर के नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को ठेकेदार के कर्मी न लाक करेंगे न ही चैन लगाएंगे, क्योंकि यह उनका अधिकार नहीं है। पार्किंग ठेकेदार को चेताया गया है।

Raipur railwar station parking news
Raipur railwar station parking news

RAIPUR LATEST NEWS: रायपुर रेलवे स्टेशन में अब यात्रियों पर नहीं चलेगी पार्किंग ठेकेदार की मनमानी, खड़ी गाड़ियों पर भी नहीं लगेगा LOCK, कलेक्टर ने जारी किया आदेश.…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles