छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : Raipur में महिला की बेरहमी से हत्या, पहचान छुपाने बुरी तरह जला दिया चेहरा, शिनाख्त के बाद पुलिस एक्शन …

Raipur News रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कमल विहार की झाड़ियों में मिली मृत महिला की अर्धजली लाश की पहचान कर ली गई है। मृत महिला केवरा बाई (50 वर्ष) देवपुरी के लालपुर में रहती थी और एक हाॅस्पिटल में काम करती थी। महिला के पति की मौत हो चुकी और उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल महिला की हत्या क्यों की गई और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच टिकरापारा पुलिस के द्वारा की जा रही है।

जानिए कब मिला था शव

Raipur News  दरअसल, ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 22 मई को कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि महिला की पहले हत्या की गई, जिसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से महिला के चेहरे को जला दिया।

ALSO READ- CG जाति प्रमाणपत्र FAKE-  छत्तीसगढ़ सरकार फैसला, पिछले 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की होगी जांच, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान 

जांच में यह बात भी पता चला है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। महिला अपने घर से 18 मई से लापता थी। 21 मई को परिजनों ने थाणे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि आये दिन महिला दो-दो दिनों तक घर से बाहर रहती थी। इस बार जब दो दिनों बाद भी महिला घर नहीं लौटी तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तीसरे दिन परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

ALSO READ- Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट, गरज चमक और तेज आंधी की चेतावनी

महिला की शिनाख्त में लग गए दो दिन

इधर, महिला का शव जला हुआ था, जिस वहज से टिकरापारा पुलिस को महिला की शिनाख्त करने में दो दिनों का समय लग गया। पुलिस ने महिला के पास मिले अभूषण और पहने गये कपड़े व गुम इंसान की शिकायत के आधार पर पता तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि देवपुरी के लालपुर निवासी 50 वर्षीय एक महिला जो हाॅस्पिटल में काम करती है, वो घटना वाले दिन से ही लापता है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों को शव की फोटो दिखाई और कपड़े व आभूषणों के आधार पर उसकी पहचान की गई। फिलहाल महिला की हत्या कैसे की और वजह क्या थी इसकी जांच टिकरापारा द्वारा की जा रही है।

Raipur Woman murder
Raipur Woman murder

Raipur News : Raipur में महिला की बेरहमी से हत्या, पहचान छुपाने बुरी तरह जला दिया चेहरा, शिनाख्त के बाद पुलिस एक्शन …

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles