ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ

Raipur NHM Employee Strike News Today – सरकार ने जारी किए नए नियुक्ति पत्र, कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील

NHM Employee Strike News TodayRaipur : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के लिए नए नियुक्ति पत्र जारी किए हैं और उन्हें ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।

ALSO READ- Google Gemini AI Trend: लाल साड़ी वाली हसीनाओं का वायरल ट्रेंड ! लड़कियों के लिए Alart— खबर जरूर पढ़े

सरकार का अल्टीमेटम और कार्रवाई

NHM Employee Strike News Today: हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। लेकिन अब सरकार ने नया नियुक्ति पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को काम पर वापस लौटना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा –
“लगभग 1 महीने से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जो मांगें पूरी की जा सकती थीं, उस पर आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार आगे भी इनकी मांगों पर विचार करेगी।”

ALSO READ- CG Mausam Alart Today: छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट जारी, कई जिलों में से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश… मौसम विभाग ने जारी किया Heavy Rain अलर्ट

पांच मांगों पर लगी मुहर

सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की 5 प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके कर्मचारी आंदोलन पर अड़े हुए हैं। कई कर्मचारी अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

अब आगे क्या?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुनः नियुक्ति पत्र जारी होने और पांच मांगे पूरी होने के बाद भी क्या NHM कर्मचारी काम पर लौटेंगे या हड़ताल जारी रखेंगे।

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles