Raipur Suicide Case: 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
Raipur Suicide Case: NDPS केस के दबाव में 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

Raipur Suicide Case रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मारुति रेसिडेंसी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। Raipur Suicide Case
NDPS केस बना मौत की वजह?
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता महेंद्र पटेल मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में दर्ज तीन साल पुराने NDPS एक्ट के मामले में आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार है और उसके खिलाफ चार बार गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है।

पूछताछ के लिए मां को थाने ले गई पुलिस
बताया जा रहा है कि बुधवार को मंदिर हसौद थाना पुलिस दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ युवती के घर पहुंची थी। पुलिस ने उसकी मां को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसी दौरान युवती घर में अकेली थी।
डर और मानसिक दबाव में उठाया खौफनाक कदम
परिजनों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई और पिता की गिरफ्तारी की आशंका से युवती बेहद डरी और मानसिक रूप से परेशान थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ALSO READ- बिलासपुर में 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, अनियमित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
⚠️ यह घटना एक बार फिर बताती है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान परिवार और बच्चों की मानसिक स्थिति को समझना बेहद जरूरी है।
Raipur Suicide Case: 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या



















