LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Spa Center Raid: बिलासपुर में 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, अनियमित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

बिलासपुर में 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, अनियमित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

Spa Center Raid / Bilaspur Spa Center Raid: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अनियमित गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित पांच स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। Spa Center Raid

ALSO READ- Raipur News: वीरेंद्र सिंह तोमर को जिला न्यायालय से जमानत, परिवार में खुशी

शिकायतों के बाद हरकत में आई पुलिस

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में नियमों के विरुद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और शहर के प्रमुख स्पा सेंटरों पर अचानक रेड की।

इन स्पा सेंटरों में हुई छापेमारी

पुलिस ने जिन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की, उनमें शामिल हैं—

  • एक्वा स्पा – 36 मॉल
  • एसीसी स्पा – व्यापार विहार
  • दर्शना स्पा – भारतीय नगर
  • एलिमेंट्स स्पा – मैग्नेटो मॉल के पास
  • एक्वा-2 स्पा – महाराणा प्रताप चौक

जांच के दौरान इन स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

ALSO READ- महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने की शर्मनाक घटना,आरोपी का निकाला गया जुलूस

इन संचालकों को जारी किया गया नोटिस

पुलिस द्वारा जिन स्पा संचालकों और प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—

  1. अविनाश लहरे, पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी – उसलापुर
  2. ऋषभ सारथी, पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी – उसलापुर
  3. मोहम्मद मोइन खान, पिता स्व. सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी – टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल
  4. मनीष जोशी, पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी – विद्यानगर, थाना तारबहार
  5. अमन सेन, पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी – महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

ALSO READ- हथियार लेकर घुसे युवक, फायरिंग कर बनाया वीडियो, 3 गिरफ्तार, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटरों को लेकर आगे भी लगातार निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के अन्य स्पा सेंटरों में भी हड़कंप मच गया है।

Spa Center Raid: बिलासपुर में 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, अनियमित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *