अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Raipur VIP Road Accident: VIP रोड पर तेज़ रफ्तार बलेनो ने ट्रैफिक जवान को कुचला, आरक्षक गंभीर रूप से घायल, दो युवक हिरासत में…

Raipur VIP Road Accident / रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान तेज़ रफ्तार बलेनो कार ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार रात करीब 2 बजे राम मंदिर के सामने हुआ, जब पुलिस की टीम ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी।

ALSO READ- Raipur Science College News: रायपुर के साइंस कॉलेज में गुंडागर्दी! 50 लोगों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा, CCTV फुटेज से पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल, जो तेलीबांधा ट्रैफिक थाने में पदस्थ हैं, बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही एक बलेनो कार (Maruti Baleno) को रोकने के लिए उन्होंने इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। कार ने पुलिस बैरिकेड को तोड़ते हुए सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी और कुछ मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

Constable Hem Kumar Patel raipur
घायल ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में आरक्षक हेम कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार को सिद्धांत दान (निवासी सिविल लाइन) चला रहा था, जबकि कार में आदित्य चौधरी (निवासी अवंति विहार) सवार था। दोनों युवक भी हादसे में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के लिए तेज़ रफ्तार में भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तेलीबांधा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक नशे की हालत में था या नहीं।

ALSO READ- Gold Price Today: देश में सोना फिर रिकॉर्ड स्तर पर, 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख पार, चांदी में भारी गिरावट…

Raipur VIP Road Accident: VIP रोड पर तेज़ रफ्तार बलेनो ने ट्रैफिक जवान को कुचला, आरक्षक गंभीर रूप से घायल, दो युवक हिरासत में…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles