LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Rajasthan News: गर्भवती महिला से हैवानियत, पति ने गांव में निर्वस्त्र घुमाया, Video बनाते रहे परिजन… सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

Pratapgarh crime news: राजस्थान के प्रतापगढ़ Pratapgarh जिले के एक गांव में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया। पुलिस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ Pratapgarh भेजा।

ALSO READ – NYSA DEVGAN SEXY VIDEO: KAJOL की बेटी NYSA DEVGAN हुई OOPS…

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि गुरुवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पति काना और अन्य परिजनों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। उनका कहना था कि महिला के पति काना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की खोज की जा रही है। शुक्रवार देर रात जयपुर में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ Pratapgarh भेजा गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमें बनाई गईं

उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। प्रतापगढ़ Pratapgarh के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में तैनात हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज में नहीं होती।उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करके “फास्ट ट्रैक कोर्ट” में मुकदमा चलाकर सजा दी जाएगी।

सरकार की आलोचना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो लोगों के सामने वायरल हुआ था लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि इस घटना ने राजस्थान को बदनाम कर दिया है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा नहीं करने की भी अपील की।

Rajasthan News: गर्भवती महिला से हैवानियत, पति ने गांव में निर्वस्त्र घुमाया, Video बनाते रहे परिजन… सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles