Rajnandgaon Suicide News: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट और गोलियों के खाली पत्ते, मचा हड़कंप

Rajnandgaon Suicide News राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक निजी होटल में ठहरे युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। Rajnandgaon Suicide News
कमरा नंबर 306 से मिली लाश Rajnandgaon Suicide News
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह होटल के कमरा नंबर 306 में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम देवांगन, निवासी अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम शनिवार को होटल में ठहरा था।
आज सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो होटल स्टाफ ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर शुभम देवांगन का शव फर्श पर पड़ा मिला।
ALSO READ- iPhone 17 Pro Price Drop: iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो पढ़े ये
मिला सुसाइड नोट और गोलियों के पत्ते
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि युवक के शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया।
पुलिस जांच जारी
मामले की सूचना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और शुभम के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
घटना से होटल परिसर में मचा हड़कंप
घटना की खबर मिलते ही होटल परिसर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Rajnandgaon Suicide News: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट और गोलियों के खाली पत्ते, मचा हड़कंप



















