अपराधराज्य

Sex Racket in Bihar: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को आते देख भागे युवक-युवतियां, छत से कूदने लगे युवक-युवतियां… युवक-युवतियों में मची भगदड़, वीडियो वायरल

Sex Racket in Bihar पटना/अरवल। बिहार में जिस्मफरोशी के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसे नेटवर्क थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला अरवल ज़िले का है, जहां एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस के पहुंचते ही होटल परिसर में भगदड़ मच गई। कई युवक और युवतियां अस्त-व्यस्त हालत में कमरों से निकलकर इधर-उधर भागते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Sex Racket in Bihar

ALSO READ- Bilaspur Train Accident Update: मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंचा, लोको पायलट समेत लापता प्रिया चंद्रा और कई यात्रियों की पहचान हुई, कई की हालत नाजुक


रूटीन जांच के दौरान खुला मामला

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम सामान्य जांच के लिए इलाके का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान जब टीम होटल में पहुंची, तो वहां संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। मौके पर पुलिस को देखते ही होटल में अफरातफरी मच गई।

ALSO READ- DA Hike Order CG: छत्तीसगढ़ में IAS–IPS अफसरों का DA 58% हुआ, लेकिन कर्मचारियों-पेंशनरों में नाराज़गी तेज — देखें आदेश कॉपी


छत से बांस सहारे उतरकर भागे युवक-युवतियां

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक और युवतियां होटल की छत से बांस के सहारे नीचे उतरते हुए खेतों की ओर भाग रहे हैं। कुछ लोग बिना कुछ सोचे-समझे कमांडो स्टाइल में कूदकर भागने लगे। पुलिस जब तक इन्हें पकड़ पाती, तब तक कई लोग वहां से फरार हो चुके थे।

ALSO READ- शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा VIDEO


जांच जारी, होटल संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने होटल के कर्मचारियों और संचालक से पूछताछ शुरू कर दी है। होटल में मिले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार युवक-युवतियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग पुलिस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे समाज के लिए चिंता का विषय मान रहे हैं।

ALSO READ- Sex Racket In Raipur: राजधानी में सेक्स रैकेट,वेलनेस सेंटर के नंबर से लड़कियों की बुकिंग, इस बड़े इलाके में जिस्म फरोशी का धंधा

Sex Racket in Bihar: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को आते देख भागे युवक-युवतियां, छत से कूदने लगे युवक-युवतियां… युवक-युवतियों में मची भगदड़, वीडियो वायरल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles