Train Accident : भीषण रेल हादसा, 20 डिब्बे पटरी से उतरे, 9 नदी में गिरे….तेज धमाके के साथ हुआ हादसा !
हावड़ा–दिल्ली मेन लाइन पर भीषण रेल हादसा

Train Accident जमुई/सिमुलतला। शनिवार देर रात हावड़ा–पटना–दिल्ली मेन लाइन पर हुए एक भीषण रेल हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिमुलतला स्टेशन और टेलवा बाजार हाल्ट के बीच स्थित पुल संख्या 676 (बड़ुआ पुल) पर सीमेंट लदी एक मालगाड़ी भयावह तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। Train Accident
ALSO READ- रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि…
20 डिब्बे बेपटरी, 9 सीधे नदी में गिरे
हादसे में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 9 डिब्बे उछलते हुए पुल से नीचे नदी में जा गिरे, जबकि 11 डिब्बे अप और डाउन दोनों लाइनों पर बिखर गए। हादसे के बाद देश के सबसे व्यस्त हावड़ा–दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।
गनीमत रही कि यह मालगाड़ी थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दृश्य इतना भयावह था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।
तेज धमाके के साथ हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी जैसे ही टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर पहुंची, तेज धमाके के साथ डिब्बे एक-एक कर पटरी से उतरने लगे। इंजन अपने डिब्बों से अलग होकर करीब 400 मीटर आगे जाकर रुका।
चालक-गार्ड की सतर्कता, तुरंत अलर्ट
हादसे के बाद चालक और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सिमुलतला स्टेशन को सूचना दी। रात करीब 1 बजे स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, आरपीएफ ओपी प्रभारी रवि कुमार और पीडब्ल्यूआई रंधीर कुमार मौके पर पहुंचे।
आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव भी राहत ट्रेन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
25 फरवरी की साजिश से जुड़ रहा कनेक्शन
यह हादसा महज संयोग है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा—यह अब जांच का विषय बन गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ठीक इसी पुल (676) पर 25 फरवरी की रात शरारती तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक की दो फिश प्लेट और चार पेंड्रोल क्लिप खोल दी गई थीं।
गंगासागर एक्सप्रेस थी निशाने पर
उस रात सियालदह–जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस (13185 अप) पेट्रोलिंग कर्मियों की सतर्कता से बाल-बाल बच गई थी। अगर उस दिन साजिश कामयाब होती, तो सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
अब उसी स्थान पर मालगाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
रेल यातायात ठप, यात्री बेहाल
हादसे के बाद से अप और डाउन दोनों लाइनें पूरी तरह बाधित हैं। जसीडीह, झाझा और आसनसोल के बीच करीब दो दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें फंसी हुई हैं। यात्री स्टेशनों पर परेशान और हलकान नजर आ रहे हैं।
रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर कम से कम एक लाइन बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

Train Accident : भीषण रेल हादसा, 20 डिब्बे पटरी से उतरे, 9 नदी में गिरे….तेज धमाके के साथ हुआ हादसा !



















