राज्यब्रेकिंग न्यूज़

TRP Mall Game Zone fire: 24 की मौत: मॉल के गेम जोन में लगी भीषण आग, 12 बच्चे समेत 24 की मौत, कई की हालत नाजुक, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

TRP Mall Game Zone Fire राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर स्थित टीआरपी मॉल के गेम जोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे शामिल है। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और 27 लोगों का सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

ALSO READ-  Cyclone Remal Alert: तेज रफ्तार से आ रहा भयंकर चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में Alert…आर्मी और नेवी Alert पर, 135 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

जानिए क्या है घटनाक्रम

दरअसल, ये घटना टीआरपी माॅल के गेम जोन की है। आज शाम गेम जोन में भारी संख्या में बच्चे और उनके परिजन मौजूद थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

बता दें कि आज शनिवार होने की वजह से बच्चों के साथ उनके परिजन भी टीआरपी मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। आग और धुएं के बीच गेमजोन में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। टीआरपी मॉल में आग की लपटें बढ़ती देख मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं। और बचाव का कार्य जारी है।

ALSO READ- रायपुर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे SDM , तहसीलदार समेत पुलिस अफसर

TRP Mall Game Zone fire

गेम जोन में मौजूद लोगों के मुताबिक, आज जब यह घटना घटी तो उस समय गेम जोन बच्चों की काफी भीड़ थी। राजकोट नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल ने मीडिया से कहा कि मृतकों और घायलों की सही संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगा। वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है।

राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग पर काबू पाने के बाद ही हम जोन के अंदर हताहतों की सही संख्या का पता लगा पाएंगे। आग के कारणों की भी जांच करेंगे और शहर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने का संदेश जारी कर दिया गया है।

ALSO READ-  Pandit Pradeep Mishra katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर लगाने रोक! पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में राजनीति करने का आरोप

TRP Mall Game Zone fire 24 killed
TRP Mall Game Zone fire 24 killed

TRP Mall Game Zone fire: 24 की मौत: मॉल के गेम जोन में लगी भीषण आग, 12 बच्चे समेत 24 की मौत, कई की हालत नाजुक, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles