LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

Truck Drivers: खत्म हो गई हड़ताल, सरकार के आश्वासन के बाद ट्रक चालकों ने लिया बदा फैसला

Truck Drivers Protest : हिट एंड रन कानून के खिलाफ चल रही ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार और ट्रांसपोर्टर्स इस बात पर सहमत हुए हैं कि कर्मचारी अपना काम तुरंत शुरू कर देंगे। सरकार ने आश्वासन दिया है कि नया नियम अभी लागू नहीं हुआ है और चर्चा करने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

ALSO READ- PETROL PUMP STRIKE – 4 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, स्कूल-दफ्तर भी बंद

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि हमने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बात की है। सरकार यह कहना चाहती है कि नया नियम अभी लागू नहीं हुआ है।

भारतीय न्याय संहिता 106/2 को लागू करने से पहले हम ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट एंड रन के मामलों में नए नियम में 10 साल की जेल या सात लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

पहले इसमें सजा दो साल कारावास की थी। ट्रक ड्राइवर इसी नियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार से इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे थे।

पंजाब में टैंकर तेल लेकर रवाना हुए

सरकार की ओर से आश्वासन मिलते ही पंजाब में टैंकरों से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई शुरू हो गई है। रात 9 बजे जालंधर से तेल के 169 टैंकर रवाना हुए। वहीं, बठिंडा से 87 और संगरूर से 62 टैंकर अलग-अलग जिलों में तेल आपूर्ति के लिए निकल चुके हैं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles