
रायपुर। Anjaneya यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय भव्य आयोजन ‘उड़ान 4.0’ की स्टार नाइट ने युवाओं को संगीत, उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इस खास शाम में सिंगर, एक्टर और लाइव परफॉर्मर परेश पाहुजा ने अपनी दमदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और जोश से गूंज उठा।
जैसे ही उनका लोकप्रिय गीत ‘दूरों दूरों’ स्टेज पर गूंजा, पूरा माहौल भावनाओं और उत्साह से भर गया। हजारों छात्रों ने एक साथ मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर इस पल को बेहद खास बना दिया। गीत की हर धुन पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा परिसर संगीत की लहरों में डूब गया।
परेश पाहुजा की लाइव परफॉर्मेंस ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि युवाओं के दिलों में एक गहरी छाप भी छोड़ी। यह पल ‘उड़ान 4.0’ की स्टार नाइट का सबसे यादगार और आकर्षक क्षण बन गया। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ कलाकार की प्रस्तुति की सराहना की।
तीन दिवसीय इस आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि ‘उड़ान 4.0’ जेन-जी पीढ़ी को शिक्षा के साथ अनुभव और रचनात्मकता से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सीखने के लिए अनुभव और नवाचार को भी अपनाना चाहते हैं।
इस अवसर पर प्रो-चांसलर श्रीमती दिव्या अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डॉ. बी. सी. जैन, कुलपति डॉ. टी. रामाराव, निदेशक डॉ. जयेंद्र नारंग, निदेशक (अकादमिक) डॉ. संध्या वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. रुपाली चौधरी सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फैशन शो में दिखा रचनात्मकता और आधुनिक डिजाइन का जलवा
‘उड़ान 4.0’ के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में प्रतिभा और आधुनिक फैशन का आकर्षक संगम देखने को मिला। विभिन्न डिज़ाइनरों ने अपनी अनूठी थीम के माध्यम से रचनात्मकता और कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
डिज़ाइनर बी. रोशनी की थीम ‘ब्लैक टू व्हाइट: द अनटोल्ड कॉन्ट्रास्ट’ ने रंगों के बीच संतुलन और विरोधाभास की कहानी को प्रस्तुत किया। वहीं ‘लस्टर ऑफ द डीप’ कलेक्शन में मोतियों और गहरे वाइन रंगों का सुंदर संयोजन देखने को मिला।
डिज़ाइनर रानी महतो की थीम ‘नीरांगना: ग्रेस बिनीथ स्टिल वाटर्स’ ने कमल से प्रेरित पवित्रता, पुनर्जन्म और आंतरिक शक्ति को बेहद खूबसूरती से दर्शाया।
फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ रैंप वॉक किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया। यह आयोजन केवल फैशन नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का सशक्त मंच बनकर उभरा।
Anjaneya यूनिवर्सिटी की ‘उड़ान 4.0’ स्टार नाइट में गूंजा ‘दूरों दूरों’, Paresh Pahuja की परफॉर्मेंस ने बांधा समां








