आज का राशिफल

14 May Ka Rashifal: कर्क समेत इन 4 राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, किसको होगा फायदा?

14 May Ka Rashifal : 14 मई 2024, मंगलवार का राशिफल: कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. घर में सुख सुविधा की वस्तुएं लेकर आएंगे. संतान को उनकी इच्छा अनुसार खरीदारी करने में सफल होंगे. कन्या राशि वाले आज आय के स्रोतों पर ध्यान दें. नहीं तो संचित धन में कमी आ सकती है. व्यवसाय के क्षेत्र में आय एवं व्यय में अधिक सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी. कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से धन एवं उपहार मिल सकते हैं. वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के संकेत मिलेंगे. संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में धन अधिक उपयोग होगा. परिवार में सुख सुविधा पर ध्यान अधिक रहेगा. 14 May Ka Rashifal :

मेष (Aries)

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आने से आपको भारी तकलीफो का सामना करना पड़ेगा. लेकिन आपका कार्य सिद्ध हो जाएगा. व्यापार में किए गए परिवर्तन कुछ लाभकारी सिद्ध होंगे. भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लगेगी. धन का अभाव खटकता रहेगा. परिवार में बढ़े चढ़े खर्च आपको तनाव देंगे. कर्जदार आपको सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर सकते हैं.

उपाय :- शिवजी की आराधना करें. शिव जी को धतूरा चढ़ाएं.

वृषभ (Taurus)

आज रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. आज रुका हुआ धन मिलने से धन आगम के स्रोत बढ़ेंगे. काफी दिन से रुके हुए कार्य बनने की संभावना रहेगी. कार्य क्षेत्र व्यापार में कोई मित्र लाभकारी सिद्ध होगा. चल अचल संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी मामलों में पूर्ण जांच पड़ताल करने के बाद अंतिम निर्णय लें.

उपाय :- गणेश जी को पीले फूल चढ़ाएं एवं लड्डूओं का भोग लगाएं.

मिथुन (Gemini)

आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे वह सफल हो जाएगा. आपके व्यापार में अपेक्षा से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. घर में सुख सुविधा की वस्तुएं लेकर आएंगे. संतान को उनकी इच्छा अनुसार खरीदारी करने में सफल होंगे. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा.

उपाय :- कौऔ को मीठी रोटी खिलाएं.

कर्क (Cancer)

आज पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग है. व्यापार में धन की आमदनी तो बनी रहेगी परंतु धन की बचत कम होगी. सट्टे आदि से बचें. भूमि, भवन संबंधी कार्य लोगों को अपेक्षित लाभ होगा. कोर्ट के किसी मुकदमे अथवा विवाद में विपक्ष के समझौते के प्रस्ताव को मानने से आपको लाभ होगा.

उपाय :- पीपल के पांच वृक्ष लगाकर उन्हें पोषित करें.

सिंह (Leo)

आज पैतृक धन संपत्ति मिलेगी. गीत संगीत की दुनिया में कार्यरत लोगों की ख्याति बढ़ने के साथ अच्छा धन प्राप्त होगा. वाहन खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी. अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही वाहन खरीदे. अत्यधिक ऋण लेकर बाहर न खरीदें. अन्यथा भविष्य में आपको तकलीफों का सामना करना पड़ेगा. किसी मित्र से मनचाहा उपहार प्राप्त होगा.

उपाय :- हल्दी व केसर का तिलक लगाएं. विष्णु जी की पूजा करें.

कन्या (Virgo)

आज आय के स्रोतों पर ध्यान दें. नहीं तो संचित धन में कमी आ सकती है. व्यवसाय के क्षेत्र में आय एवं व्यय में अधिक सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी. कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से धन एवं उपहार मिल सकते हैं. किसी वरिष्ठ परिजन से कार्य क्षेत्र में सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. प्रेम विवाह होने से भोग विलास की वस्तुओं के साथ धन एवं आभूषण प्राप्त होंगे.

उपाय :- अपने गुरु अथवा किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र और दक्षिणा दें.

तुला (Libra)

आज आर्थिक मामलों में नीतिगत रूप से निर्णय लेने पड़ सकते हैं. धन के बचत की ओर अधिक ध्यान दें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के लिए दिन शुभ नहीं रहेगा. लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी में न करें. आर्थिक क्षेत्र में पुराने आय स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा. परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कम होगी.

उपाय :- अपने आराध्य से क्षमा प्रार्थना करें. शराब और मांस का सेवन न करें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के संकेत मिलेगी. संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में धन अधिक उपयोग होगा. परिवार में सुख सुविधा पर ध्यान अधिक रहेगा. भोग विलास के साधनों पर बैंक से जमा पूंजी धन निकालकर खर्च करेंगे. उधार धन देने से बचें.

उपाय :- प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.

धनु (Sagittarius)

आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय ले. जल्दबाजी में पूंजी निवेश न करें. संपत्ति संबंधी कार्य के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी. कार्य बनने की कुछ संभावना हो सकती है. आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. अचानक धन लाभ तथा धन खर्च होने की संभावना बन रही है. वाहन, मकान आदि संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी.

उपाय :- अपने सगे संबंधियों से बराबर मात्रा में धन लेकर यज्ञ कराएं.

मकर (Capricorn)

आज व्यापार में निरंतर धनागमन के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जमा पूंजी और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के लिए यह समय उपयुक्त है. किसी शुभ मांगलिक कार्यों पर खर्च होने के प्रबल योग बनेंगे. उतार दिया गया धन वापस मिलेगा. व्यापारिक यात्रा सुखद एवं सफल रहेगी.

उपाय :- वृद्ध महिलाओं का आदर सम्मान करें. उनकी यथासंभव सहायता करें.

कुंभ (Aquarius)

आज ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे. किसी व्यापारिक सहयोगी के कारण व्यापार में धन लाभ होगा. शेयर,लॉटरी, सट्टा आदि से यकायक धन लाभ होगा. जीवन साथी से मनपसंद उपहार प्राप्त होगा. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. विरोधियों अथवा शत्रु के कारण भी धन लाभ हो सकता है. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा दूर होगी.

उपाय :- अपने घर में पूजा घर में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित कर नित्य उन पर जल चढ़ाएं.

मीन (Pisces)

आज आर्थिक मामलों में सूझ बूझ से काम लें. पूंजी निवेश के समय परिस्थितियों का आकलन करके ही निर्णय करें. भूमि, भवन ,वाहन संपत्ति खरीदने के लिए समय अधिक शुभ नहीं है. माता-पिता के साथ सामंजस्य बना रहेगा. सुख सहयोग प्राप्त हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के साथ आय बढ़ेगी.

उपाय :- सूर्य मंत्र का लाल चंदन की मात्रा पर 108 बार जाप करें.

14 May Ka Rashifal : कर्क समेत इन 4 राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, किसको होगा फायदा?

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP